फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News There was an encounter between police smugglers main leader of gang Arshad Khan was arrested

Alwar News: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई थी मुठभेड़, गिरोह का मुख्य सरगना अरशद खान गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 06:19 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 06:19 PM IST
Alwar News There was an encounter between police smugglers main leader of gang Arshad Khan was arrested

अलवर जिले में अरावली विहार थाना पुलिस ने चार दिन पहले पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद फरार गिरोह के मुख्य सरगना गोतस्कर अरशद खान को गिरफ्तार कर लिया है।इस पर पुलिस का 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है और यह कई पुलिस थानों का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है।

इस मामले में अरशद का भाई अख्तर उर्फ मित्तल और उसके दो साथी अभी फरार हैं। अरशद और उसका भाई अख्तर नवगठित खेर्थक तिजारा के हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर हैं। ये दोनों पालपुर गांव थाना शेपुर अहीर के रहने वाले हैं। अरशद पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है और एक बार तो उसको अलवर में तैनात आईपीएस विकास कुमार ने ही पकड़ा था। हिस्ट्रीशीटर अरशद के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी और अवैध हथियार सिहित गोतस्करी के 56 मामले दर्ज हैं। जबकि अख्तर के खिलाफ विभिन्न थानों में 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनका एक भाई काला मेव भी बहुत कुख्यात अपराधी था, जो पुलिस से भागते समय कुएं में गिर कर मर गया था। उसके बाद से इस गैंग को अरशद और अख्तर चला रहे हैं और यह गैंग भी इन्हीं के नाम से है, जिस घटना में यह गिरफ्तारी हुई है वह 23 फरवरी की रात करीब तीन बजे हुई थी।पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के काला कुआं क्षेत्र से दो गोवंश को पिकअप में डाल कर ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने गोतस्करों का पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव कर दिया। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए तस्कर पिकअप गाड़ी को भवानी तोप सर्किल से होते हुए रूपबास की तरफ भाग लिए।

इस दौरान इन्होंने गाड़ी को घुमाने का प्रयास किया। लेकिन तभी पिकअप सरस डेयरी की दीवार से टकरा गई और पुलिस ने जुबेर पुत्र दीनू खान निवासी ताजू का बास थाना किशनगढ़ बास को मौके पर ही पकड़ लिया। असल में यह पिकअप से गिर पड़ा था और पुलिस ने इसको दबोच लिया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चार गोतस्कर मौके से भागने में सफल हो गए। इस मामले में बाकी गोतस्करों को पकड़ने के लिए सीओ सिटी अंगद शर्मा और अरावली विहार थाना इंचार्ज रामेश्वर दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की थी। पूछताछ में पकड़े गए गोतस्कर ने बताया कि वह अरशद और मित्तल गैंग का सदस्य है और यह पिकअप गाड़ी भी उसी की है।

एक दिन पहले ही पुलिस को सूचना मिली कि अरशद अलवर आया हुआ है और सामोला चौक पर शराब के ठेके पास खड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत वहां पहुंच घेराबंदी की और अरशद को दबोच लिया। इसकी गिरफ्तारी पुलिस ने कल रात को ही दिखाई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, गोतस्करी की वारदात के बाद अरशद और मित्तल पर 25-25 हजार का इनमे भी घोषित किया था।इस गैंग के बदमाश अलवर, तिजारा, भिवाड़ी और भरतपुर के विभिन्न थाना इलाकों के अलावा हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और मानेसर इलाके में लूट, डकैती, फायरिंग, गोतस्करी की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। यह गैंग अलवर जिले में 2009 से सक्रिय है। इस गैंग का 2010 में तगड़ा आतंक रहा है और अब यह गैंग गोतस्करी में सक्रिय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : Lucknow: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर छात्र सभा की प्रथम बैठक में मौजूद पदाधिकारी

28 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद में अस्पताल में स्टाफ नर्स की कार हुई अनियंत्रित, दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से टला हादसा

28 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर शुरू, मरीजों की हो रही जांच

28 Feb 2025

VIDEO : ‘पिप स्ट्रैस ट्रैकर’ मशीन बताएगी आपका तनाव स्तर, हिसार में आध्यात्मिक महामेला शुरू

28 Feb 2025

VIDEO : हिसार में प्रचार के अंतिम चरण में उतरीं सावित्री जिंदल, पार्षदों के लिए मांगे वोट

28 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : झांसी में मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मियों ने हड़ताल की... किया ये एलान

28 Feb 2025

VIDEO : देहरादून में दो दिन से लगातार हो रही बारिश, तापमान आई गिरावट, बढ़ी ठंड

28 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : Kanpur…सड़क पार कर रहे बालक को बस ने कुचला, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, लगाया जाम

28 Feb 2025

VIDEO : रेवाड़ी में स्टंट के चक्कर में तेज स्पीड स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन बार पलटी

28 Feb 2025

VIDEO : शोपियां में ताजा बर्फबारी ने बिखेरे सर्दी के रंग, लेकिन बढ़ी सड़क यातायात की मुश्किलें

28 Feb 2025

VIDEO : शादी समारोह से लौट रहे बोलेरो सवार हुए हादसे के शिकार, चाल लोगों की मौत; सात घायल

28 Feb 2025

VIDEO : प्रशासन की सलाह, ब्यास नदी से दूर रहें, खोल जा रहे पंडोह डैम के गेट

28 Feb 2025

VIDEO : जामा मस्जिद में रंगाई पुताई की जरूरत नहीं: ASI

28 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: इंडियन ऑयल का संरक्षण क्षमता महोत्सव के समापन का कार्यक्रम

28 Feb 2025

VIDEO : अतिक्रमण से परेशान उद्यमी, नालियां चोक रहने से सड़क पर भर जाता है पानी

28 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: इंस्टीट्यूशन ऑफ वैल्यूर्स की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर संगोष्ठी कार्यक्रम

28 Feb 2025

VIDEO : Lucknow: संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह, पर्यटन मंत्री रहे मौजूद

28 Feb 2025

VIDEO : बर्फ से लकदक हुए किन्नाैर जिले के ग्रामीण इलाके, देखें खूबसूरत नजारा

28 Feb 2025

VIDEO : मुनस्यारी में टैक्सी हादसा...बर्फ में फिसलकर क्रैश बैरियर तोड़ा, वाहन को भारी नुकसान

28 Feb 2025

VIDEO : बिजनाैर में तीन दिवसीय गुरमीत सत्संग व मेले के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता क आयोजन, चार राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा

28 Feb 2025

VIDEO : कुल्लू में बारिश से तालाब बनीं सड़कें, खुली नगर परिषद व लोनिवि की पोल

28 Feb 2025

VIDEO : हिसार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में हुई 2.8 एमएम बारिश

28 Feb 2025

VIDEO : Amethi: आसमान में छाए बादल तो धुंध व कोहरे से बदली मौसम की रंगत

28 Feb 2025

VIDEO : महोबा में कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक के नीचे घुसी कार, दंपती समेत चार की मौत, एक गंभीर घायल

28 Feb 2025

VIDEO : झंगहा में नाती ने दो बाबा और दादी की फावड़े से मारकर की हत्या

28 Feb 2025

VIDEO : Bahraich: बहराइच के ग्रामीण इलाकों में सुबह कुछ ऐसा दिखा मौसम का नजारा

28 Feb 2025

VIDEO : चंद्रशेखर आजाद के आने से पहले मथुरा में ये क्या हो गया...

28 Feb 2025

VIDEO : Barabanki: यूपी बोर्ड: व्यावसायिक अध्ययन व गृह विज्ञान की परीक्षा

28 Feb 2025

MP News:  'सनातन पर आंच नहीं आने दूंगा', कटनी में बोले स्वामी रामभद्राचार्य; मेडिकल यूनिवर्सिटी की जताई इच्छा

28 Feb 2025

VIDEO : भिवानी में जिला बार में प्रधान सहित चार पदों के लिए मतदान शुरू

28 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed