{"_id":"689f212c8a6175125203acf2","slug":"a-child-got-burnt-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-power-line-alwar-news-c-1-1-noi1339-3288787-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा बालक, ट्रक में सामान लोड करते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा बालक, ट्रक में सामान लोड करते समय हादसा
कोटकासिम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां फिरोजपुर के गांव बस्सी घाटा निवासी 14 वर्षीय तौफीक पुत्र सुबीन अपने फूफा के साथ ट्रक पर गया था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक से तिरपाल हटाते समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गम्भीर हालत में पहले कोटकासिम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने कारण उसे अलवर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि तौफीक अपने फूफा के साथ ट्रक में सामान लोड कराने कोटकासिम गया था। जब ट्रक से तिरपाल हटाई जा रही थी, उस समय ट्रक के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। तिरपाल हटाते समय अचानक तौफीक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया।
स्थानीय लोगों की मदद से तौफीक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और विद्युत विभाग को भी सूचना दी गई है। इस मामले में बिजली विभाग को लोग दोषी बता रहे हैं, क्योंकि लाइन इतनी नीची लटकी हुई थी। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को इस बारे में पहले कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन लाइन सही नहीं कराई। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि लोगों ने कितनी बार बिजली विभाग को शिकायत की ओर इसके बावजूद अभी तक लाइन सही क्यों नहीं कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।