{"_id":"689f08a81900d605680a8057","slug":"video-meerut-half-burnt-body-of-a-teenager-missing-for-three-days-found-in-a-canal-murder-suspected-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: तीन दिन से लापता किशोरी का अधजला शव नहर में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: तीन दिन से लापता किशोरी का अधजला शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
शामली जनपद के कांधला क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में तीन दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी गुड़िया का शव बृहस्पतिवार रात पूर्वी यमुना नहर से बरामद हुआ। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ था, जिससे उसकी हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका गहरा गई है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कांधला में दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
बृहस्पतिवार देर रात भारसी गेट के पास नहर में झाड़ियों में एक शव फंसा होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों ने उसकी पहचान गुड़िया के रूप में की।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन आंशिक रूप से जला हुआ हिस्सा होने से हत्या की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।