Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Tragic incident in Bhagindi village: driver saves his life by jumping out; buffalo remains untraced at the time of writing
{"_id":"6a89c5345d2392b14304dac0","slug":"video-tragic-incident-in-bhagindi-village-driver-saves-his-life-by-jumping-out-buffalo-remains-untraced-at-the-time-of-writing-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगिंडी गांव में दर्दनाक हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान, भैंस का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगिंडी गांव में दर्दनाक हादसा, चालक ने कूदकर बचाई जान, भैंस का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चला
जयंती की राव नदी में अचानक आया तेज पानी, पिकअप समेत भैंस बह22 अगस्त शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव भगिंडी के पास जयंती की राव नदी में अचानक तेज पानी आने से दर्दनाक हादसा हो गया। नदी पार करते समय एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी का पिछला पहिया रेत में फंस गया। गाड़ी में एक भैंस भी लदी हुई थी।
मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी पिकअप चालक हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह नदी में पानी सामान्य था। वह भैंस को पिकअप में लादकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी का पिछला पहिया रेत में धंस गया। वह गाड़ी को निकालने का प्रयास कर ही रहा था कि अचानक पहाड़ों की ओर से नदी में तेज बहाव आ गया। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि पिकअप गाड़ी और उसमें लदी भैंस पानी में बहने लगी। पानी के तेज बहाव में गाड़ी कई बार पलटी और काफी दूर जाकर रुकी। हरविंदर सिंह ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
वहीं, राजपुरा के गांव घगशाल निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि उसने भगिंडी गांव से अपने रोजी-रोटी और घर में दूध आदि के लिए भैंस खरीदी थी और उसे अपने घर ले जा रहा था। अचानक नदी में आए तेज पानी के कारण भैंस पिकअप समेत बह गई। हादसे के बाद से खबर लिखे जाने तक भैंस का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना ने इलाके के लोगों को चिंता में डाल दिया है।
आसपास के गांव वाले लोगों ने आरोप लगाया सरकार की अनदेखी के चलते यहां के गांव वालों को बरसात के दिनों में भारी नुकसान उठाना पड़ता है और इस प्रकार की घटनाएं घट जाती हैं। आज तक प्रशासन और सरकार ने इन गांव की कोई शुद्ध नहीं ली न ही बरसाती नदियों पर कोई पुल बनाए जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी हो। इसलिए सरकार और प्रशासन से मांग है जल्द से जल्द इन बरसाती नदियों पर पुल बनाएं जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर विराम लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।