{"_id":"6aacb89d6923d73f39042d2a","slug":"asi-shot-dead-in-amritsar-late-night-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में एएसआई की हत्या: देर रात मोटरसाइकिल पर कर रहे थे गश्त, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में एएसआई की हत्या: देर रात मोटरसाइकिल पर कर रहे थे गश्त, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलियां
Fri, 18 Sep 2026 09:37 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:37 AM IST
सार
एएसआई हरजीत सिंह करीब रात 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
एएसआई का मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर में गुरुवार देर रात ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह करीब रात 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।
फायरिंग में एएसआई हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एएसआई हरजोत सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार के लिए एक करोड़ की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। एचडीएफसी बैंक की ओर से भी परिवार को एक करोड़ का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा। डीजीपी गाैरव यादव ने कहा कि शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने वारदात के बाद आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। हमलावरों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य भी जुटाने शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। एएसआई हरजीत सिंह की हत्या से पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है।