फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Copper wire theft in Mohali 'Activa' thieves caught in Maloya via CCTV footage

मोहाली में कॉपर वायर चोरी: सीसीटीवी फुटेज से मलोया में पकड़े गए एक्टिवा चोर, लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा

Fri, 18 Sep 2026 09:57 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 18 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा का नंबर सामने आया। इसके आधार पर एक्टिवा के मालिक से संपर्क किया गया।

विज्ञापन
Copper wire theft in Mohali 'Activa' thieves caught in Maloya via CCTV footage
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की वारदात की जांच के दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा के जरिए पुलिस और लोगों की जांच मलोया तक पहुंच गई।
विज्ञापन


एक्टिवा चोरी होने की पुष्टि के बाद स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें पीटा। उन्हें मौके पर ही बैठाए रखा। सूचना मिलने पर पीसीआर भी वहां पहुंच गई। आरोप है कि दोनों युवक चोरी की एक्टिवा का इस्तेमाल कर रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा का नंबर सामने आया। इसके आधार पर एक्टिवा के मालिक से संपर्क किया गया।
विज्ञापन


एक्टिवा मालिक ने बताया कि उसकी स्कूटी करीब दो दिन पहले ही चोरी हुई थी। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि दोनों आरोपी उन्हीं के मोहल्ले के निकले। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया है। लोगों ने पीसीआर को बुलाया और दोनों को बांधकर पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed