{"_id":"6aac51ee9bce31601f078a51","slug":"tractor-driver-arrested-for-attacking-je-who-stopped-him-from-damaging-cables-in-aerocity-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147068-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एरोसिटी में केबल तोड़ने से रोका तो जेई पर किया हमला, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एरोसिटी में केबल तोड़ने से रोका तो जेई पर किया हमला, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिना सावधानी के सड़क पर खोदे जा रहें थे गड्ढे, भीड़ जुटती देख भाग गया था ट्रैक्टर चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एयरोसिटी में भूमिगत बिजली की केबल क्षतिग्रस्त करने के बाद पावरकॉम के एक जूनियर इंजीनियर पर हमला किया गया। ट्रैक्टर चालक ने जेई तलविंदर सिंह को गले से पकड़ा और रॉड से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी ओम गिर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना तब हुई जब बिना सावधानी के सड़क पर गड्ढे खोदे जा रहे थे। केबल टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। मौके पर पहुंचे जेई और कर्मचारियों ने जब ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो वह उनसे उलझ गया। आरोपी भीड़ जुटती देख ट्रैक्टर लेकर भाग गया था। पावरकॉम कर्मचारियों ने पीछा कर उसे रोका।
केबल क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल
पावरकॉम को दोपहर के समय एरोसिटी फीडर में खराबी की सूचना मिली थी। जेई तलविंदर सिंह ने कर्मचारियों कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को खराबी तलाशने के लिए भेजा। कर्मचारियों ने सड़क पर नीले रंग के ट्रैक्टर के पीछे गड्ढे खोदने वाली मशीन देखी। जांच में पता चला कि गड्ढे खोदते समय जमीन के नीचे बिछाई गई बिजली की केबल टूट गई थी। इसके चलते एरोसिटी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
जेई पर हमला और गिरफ्तारी
कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक को काम रोकने के लिए कहा तो वह बहस करने लगा। इसी दौरान जेई तलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जेई को गले से पकड़ लिया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर से रॉड निकालकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पावरकॉम कर्मचारियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को रोक लिया। बाद में पुलिस ने जेई की शिकायत पर ओम गिर को गिरफ्तार कर लिया।