{"_id":"6aae7e3382fa03e01d0f6865","slug":"video-garbage-is-not-being-cleared-from-the-rmc-point-in-mohali-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में आरएमसी प्वाइंट से नहीं उठ रहा कूड़ा, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में आरएमसी प्वाइंट से नहीं उठ रहा कूड़ा, लोगों की बढ़ी परेशानी
शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने के दावों के बावजूद कई जगहों पर कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मोहाली के आरएमसी प्वाइंट से लगातार कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण यहां गंदगी जमा हो रही है। ठेकेदार की ओर से हड़ताल के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। कई दिनों से कूड़ा पड़ा होने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। आरएमसी प्वाइंट पर नियमित रूप से कूड़ा डाला जा रहा है, लेकिन उठान समय पर नहीं होने के कारण कचरा सड़क किनारे तक फैलने लगा है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टरों में दुर्गन्ध होने के बाद लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान तो समस्या थी ही, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद भी इसका स्थायी निदान नहीं हो पाया है।
फेज -2 निवासी निखिल गोयल, सुरेंदर सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से आरएमसी प्वाइंट से जल्द कूड़ा उठाने और नियमित उठान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर और अन्य कीड़े बढ़ने का खतरा बना रहता है। साथ ही दुर्गंध के कारण आसपास के माहौल पर भी असर पड़ रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि कूड़ा जमा होने की स्थिति दोबारा न बने। फिलहाल आरएमसी प्वाइंट पर बने हालात के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।