Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A tangle of internet cables a blemish on the city's beauty.

Mohali News: इंटरनेट-केबल की तारों का अंबार, शहर की सुंदरता पर हैं दाग

Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A tangle of internet cables a blemish on the city's beauty.
मार्केट से लेकर रिहायशी इलाकों तक लटक रहीं तारें, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर की खूबसूरती और व्यवस्थित विकास के दावों के बीच बिजली के खंभों पर लटकती तारें एक अलग ही तस्वीर पेश कर रही हैं। शहर की मार्केटों से लेकर रिहायशी इलाकों तक बिजली के खंभे इंटरनेट, केबल और अन्य संचार सेवाओं की तारों से घिरे हुए हैं। कहीं तारों के गुच्छे खंभों पर उलझे हैं तो कहीं सड़क और फुटपाथ के ऊपर तक लटक रहे हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या को लेकर लोग नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों के पास शिकायतें भी कर चुके हैं, लेकिन हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया है। शहर के फेज-2, 3बी2, फेज-5, फेज-7 और सेक्टर-70, 71 सहित कई इलाकों में बिजली के खंभों पर तारों की अव्यवस्थित व्यवस्था देखी जा सकती है। इंटरनेट और केबल कंपनियां अपनी सेवाओं के लिए लगातार नई तारें डाल रही हैं, लेकिन पुरानी और अनुपयोगी तारों को हटाने की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि लोगों को सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। नगर निगम और बिजली विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे करवाकर ऐसी तारों को व्यवस्थित करवाना चाहिए। साथ ही इंटरनेट और केबल कंपनियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

लोगों की जुबानी, उनकी परेशानी
मार्केट में बिजली के खंभों पर तारों के गुच्छे बने हैं। इससे बाजार की सुंदरता खराब हो रही है। संबंधित विभागों को इसकी नियमित जांच करनी चाहिए। यह लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। - राजन खन्ना, निवासी फेज 5
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में भी तारें बेतरतीब ढंग से लटक रही हैं। शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा। जन प्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुक है। - डॉ. भोला सिंह, निवासी फेज 2
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तारें डाल दी जाती हैं, लेकिन पुरानी और बेकार तारों को हटाने की कोई व्यवस्था नहीं है। विभाग को इस बारे में सोचना चाहिए। इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है। -एसडी शर्मा निवासी फेज 7

बिजली के खंभों पर तारों का जाल देखकर लोगों को चिंता होती है। विभागों को किसी हादसे से पहले व्यवस्था सुधारनी चाहिए। इस बारे में कई बार आगाह किया जा चुका है। - रेनू बाला, निवासी सेक्टर 120


शहर में तारों की अव्यवस्थित समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और बिजली विभाग के साथ तालमेल कर तारों को व्यवस्थित करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -सरबजीत सिंह समाना, मेयर, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed