Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Fruit-bearing plants should be planted on 33% of panchayat land; the government should provide the funds for a two-year contract
{"_id":"6adb51a8003f2a97150fc2da","slug":"video-fruit-bearing-plants-should-be-planted-on-33-of-panchayat-land-the-government-should-provide-the-funds-for-a-two-year-contract-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचायतों की 33% जमीन पर लगें फलदार पौधे, दो साल के ठेके की राशि दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों की 33% जमीन पर लगें फलदार पौधे, दो साल के ठेके की राशि दे सरकार
जगराओं में ‘द ग्रीन पंजाब मिशन टीम इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने पंचायतों की कम से कम 33 प्रतिशत जमीन पर फलदार पौधे लगाने की मांग की है। इस संबंध में ट्रस्ट ने भाजपा पंजाब के महासचिव अनिल सरीन को मांगपत्र सौंपकर प्रस्ताव को आगामी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील की।
ट्रस्ट के प्रस्ताव के अनुसार, फलदार पौधों से आमदनी शुरू होने तक सरकार पहले दो वर्षों के ठेके की राशि पंचायतों को दे। तीसरे साल से फल बेचकर पंचायतें नियमित आय अर्जित कर सकेंगी, हालांकि उत्पादन पौधों की किस्म और उनकी वृद्धि पर निर्भर करेगा।
ट्रस्ट के मुख्य सेवादार सतपाल सिंह देहड़का ने बताया कि संस्था अब तक करीब 80 हजार विरासती पेड़ लगा चुकी है और लगभग 15 लाख पौधे मुफ्त बांट चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गांवों में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और पंचायतों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।