Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Congress launches a campaign against the BJP in protest against the FIR filed against Rahul Gandhi.
{"_id":"6a995ff8c7460ff54a033042","slug":"video-congress-launches-a-campaign-against-the-bjp-in-protest-against-the-fir-filed-against-rahul-gandhi-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ मोर्चा, जालंधर से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ मोर्चा, जालंधर से आंदोलन का एलान
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित “शुद्धिकरण” को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
आदमपुर विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान का कथित शुद्धिकरण किया गया, जिसे कांग्रेस ने दलितों और समाज के कमजोर वर्गों का अपमान बताया। कोटली ने कहा कि यह देश गुरुओं और महापुरुषों की कुर्बानियों से बना है और संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है।
कोटली के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी उत्तराखंड पहुंचे और भाजपा पर जातिवाद के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ पहले भी कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और कांग्रेस इस कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।