{"_id":"6aa54f1b0502fabcd1001ed9","slug":"samples-of-22000-liters-of-suspected-desi-ghee-fail-tests-cases-registered-against-two-companies-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101886-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल फेल, दो कंपनियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल फेल, दो कंपनियों पर मामला दर्ज
Sat, 12 Sep 2026 07:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की सप्लायर और कोटकपूरा की डीलिंग फर्म पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरामद करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी के सैंपल फेल हो गए हैं। इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर की गई है।
पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की वर्सटाइल फूड्स एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड पर केस दर्ज किया है। यह कंपनी देसी घी की सप्लाई करती थी। कोटकपूरा की नारायण एग्रो फूड्स लिमिटेड पर भी मामला दर्ज हुआ है। यह कंपनी घी मंगवाने वाली थी। इन पर बीएनएस और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि फरीदकोट रोड स्थित नारायण एग्रो फूड्स लिमिटेड की फैक्टरी में संदिग्ध घी लाया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
जांच और कार्रवाई
टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी भरा हुआ था। विभागीय अधिकारियों ने इसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे। रिपोर्ट में यह देसी घी संदिग्ध पाया गया। फूड सेफ्टी अधिकारी नवदीप सिंह चहल ने बताया कि विभाग कानूनी कार्रवाई कर रहा है। एसएचओ सुखविंदर सिंह ने कहा कि चालक-परिचालक की भूमिका नहीं मिली जांच जारी है।
फ़ोटो 12 frd 3