{"_id":"6afd5f9ae2f5545eb7028325","slug":"video-bjp-national-president-nitin-nabin-arrives-in-jalandhar-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत करने के लिए पंजाब पहुंचे हैं।
यात्रा शुरू करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।