{"_id":"6afddac50b61df256403807e","slug":"in-jalandhar-earrings-were-snatched-from-an-elderly-woman-her-ear-got-torn-required-6-stitches-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-112327-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जालंधर में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटीं, कान फटा, लगे 6 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जालंधर में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटीं, कान फटा, लगे 6 टांके
Wed, 18 Nov 2026 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट लीं। बालियां खींचने के दौरान महिला का कान बुरी तरह फट गया और खून बहने लगा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल कान पर छह टांके लगाए।
यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला रोजाना की तरह घर से बाहर निकली थीं। पीछे से आए बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। दर्द से कराहती महिला सड़क पर गिर पड़ीं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।