{"_id":"6afd92087f624f7bd70833e3","slug":"electrician-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-106137-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से इलेक्ट्रिशियन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से इलेक्ट्रिशियन की मौत
Wed, 18 Nov 2026 05:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। गांव बलेल के हासल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह रात करीब 8:15 बजे गांव गामू वाला से बलेल के हासल लौट रहे थे। उनकी पत्नी निर्मल कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने चाचा ससुर मुख्तियार सिंह के साथ कुलविंदर को सड़क पर गिरा देखा। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल जलालाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निर्मल कौर के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने उनके पति को टक्कर मारी थी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।