{"_id":"6afdda934b983dca530dba9c","slug":"five-young-men-caught-using-drugs-in-phagwara-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103881-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फगवाड़ा में नशे का सेवन करते पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फगवाड़ा में नशे का सेवन करते पांच युवक गिरफ्तार
Wed, 18 Nov 2026 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। फगवाड़ा क्षेत्र में नशे के सेवन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गंगा गैस एजेंसी के पास एक व्यक्ति को नशे का सेवन करते हुए पाया गया। उसकी पहचान सोदागर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से सिल्वर फॉयल पेपर, 10 रुपये का नोट और लाइटर बरामद किया। इसी थाना क्षेत्र में गांव महेरू टी-पॉइंट के पास से मनप्रीत उर्फ मोनू और कमलजीत उर्फ साबी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी समान सामग्री मिली।
रावलपिंडी पुलिस की कार्रवाई
थाना रावलपिंडी पुलिस ने गांव रानीपुर के निकट दो युवकों को गिरफ्तार किया। एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, ये युवक सड़क पर बेसुध हालत में घूम रहे थे। इनकी पहचान हरविंद्र पाल उर्फ बिंदु और हेमराज उर्फ हेमा के रूप में हुई। दोनों ने नशे का आदी होना स्वीकार किया। सिविल अस्पताल में कराए गए डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।