{"_id":"68498e4dbef4b3445f0e9ed3","slug":"video-woman-sold-for-rs-7000-in-firozepur-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में महिला को सात हजार रुपये में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में जंजीरों से बांधने के बाद महिला को सात हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। पीड़िता रमनदीप कौर ने बताया कि उसके पति विक्की ने उसे छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है। उसकी एक बेटी है जो अपने पिता के साथ रहती है। पीड़िता अपना पेट भरने के लिए एक महिला परमजीत कौर के पास कामकाज करने लगी। परमजीत ने बकरियां रखी हुई थी। पीड़िता सारा दिन बकरियां चराती थी और रात के समय परमजीत कौर पीड़िता को जंजीरों से बांध देती थी। गेहूं के सीजन में तूड़ी बनाने वाली मशीन लेकर उनके गांव कप्तान सिंह निवासी नारायण गढ़ आता था। परमजीत कौर ने पीड़िता को 7000 रुपये में कप्तान सिंह को बेच दिया। कप्तान उसे अपने गांव नारायणगढ़ थाना तलवंडी भाई ले गया। कप्तान पीड़िता से अपने घर का सारा कामकाज कराने लगा। यही नहीं उसे तंग भी करने लगे। पीड़िता ने इस संबंधी पुलिस से शिकायत की। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर और कप्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।