{"_id":"6adf6e012aca75f4ee0f77b9","slug":"video-two-groups-of-transgender-individuals-clashed-in-faridkot-over-territory-for-collecting-badhai-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, बाजार में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बधाई मांगने के इलाके को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, बाजार में हंगामा
फरीदकोट में त्योहारों के बीच दुकानदारों से बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर फरीदकोट में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बाजार में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के सदस्य एक-दूसरे पर अपने क्षेत्र में दखल देने के आरोप लगाते रहे।घटनाक्रम के चलते बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार, शहर के दो गुट त्योहारों के मद्देनजर दुकानों से बधाई मांगने के दौरान आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष संबंधित बाजार क्षेत्र में बधाई मांगने को अपना अधिकार बताते हुए एक-दूसरे का विरोध करने लगे। बहस बढ़ने पर दोनों गुटों के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। विवाद के दौरान एक गुट अपने साथ कुछ निहंग सिंहों को भी लेकर पहुंचा। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद बाजार में तनाव और बढ़ गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। पुलिस ने दोनों गुटों को कोतवाली पहुंचकर विवाद का समाधान करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।