Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Case of obscene acts against a four-year-old girl in Faridkot; organizations to lay siege to the SSP office on October 27
{"_id":"6adf50e143ac373f7503379f","slug":"video-case-of-obscene-acts-against-a-four-year-old-girl-in-faridkot-organizations-to-lay-siege-to-the-ssp-office-on-october-27-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में चार वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतों का मामला, 27 अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में चार वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतों का मामला, 27 अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे संगठन
फरीदकोट शहर के एक निजी स्कूल में चार वर्षीय नर्सरी छात्रा के साथ अश्लील हरकतें किए जाने के मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। कार्रवाई में देरी के विरोध में विभिन्न संगठनों ने 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना देकर घेराव करने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां स्कूल में सफाई सेविका के तौर पर काम करती है और स्कूल में ही रहती है। स्कूल से लौटने के बाद बच्ची काफी देर तक रोती रही। मां ने जांच की तो उसके निजी अंगों पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद बच्ची को पहले एक क्लीनिक ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने की सलाह दी गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। नौजवान भारत सभा के नेता नौनिहाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले संगठनों का प्रतिनिधिमंडल थाना सिटी-2 के प्रभारी से मिला था, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ गए एक पत्रकार को वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।