Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Unseasonal rain causes estimated losses of around ₹10 crore at the Fazilka grain market; soaked paddy becomes a cause for concern for farmers and commission agents
{"_id":"6accd25f462a775fde0e72ba","slug":"video-unseasonal-rain-causes-estimated-losses-of-around-rs10-crore-at-the-fazilka-grain-market-soaked-paddy-becomes-a-cause-for-concern-for-farmers-and-commission-agents-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेमौसमी बारिश से फाजिल्का दाना मंडी में करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, भीगा धान बना किसानों और आढ़तियों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसमी बारिश से फाजिल्का दाना मंडी में करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान, भीगा धान बना किसानों और आढ़तियों की चिंता
फाजिल्का की नई अनाज मंडी में बेमौसमी बरसात ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल बारिश के पानी में भीगने से किसानों और आढ़तियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संजीव सचदेवा गोल्डी के मुताबिक, बरसात के कारण मंडी में धान की फसल को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
प्रधान संजीव सचदेवा गोल्डी ने कहा कि बेमौसमी बरसात के कारण मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों और आढ़तियों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने और खरीद व उठान व्यवस्था में देरी की समस्या भी पैदा हो सकती है।
उन्होंने संबंधित विभागों और मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मांग की कि मंडी में बारिश से प्रभावित धान का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया जाए। साथ ही मंडी में पानी की निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं और खरीदे गए धान का जल्द उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों और आढ़तियों को और नुकसान से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।