फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Datesheet 2027 out, 10th 12th exams from 5 feb, Check Complete schedule here

यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से, जारी हुई समय-सारणी, नोट करें तिथियां

Mon, 12 Oct 2026 07:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है। यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
UP Board Datesheet 2027 out, 10th 12th exams from 5 feb, Check Complete schedule here
UP Board Date Sheet 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव के चलते 20 दिनों में आयोजित होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है।

विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक


कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन





नकलविहीन एवं सुरक्षित परीक्षा की तैयारी

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। सभी परीक्षा कक्षों में वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) से अपनी डेटशीट का प्रिंटआउट निकाल लें और अपने संबंधित विद्यालयों से प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed