{"_id":"6aabea4fe9f7a811da00f9c2","slug":"video-swachhata-hi-seva-campaign-launched-in-firozpur-division-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता ही सेवा अभियान का फिरोजपुर मंडल में शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता ही सेवा अभियान का फिरोजपुर मंडल में शुभारंभ
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान का थीम ‘स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखा गया है। अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट में श्रमदान कर अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों और रेलवे ट्रैक सहित विभिन्न स्थानों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विद्यार्थियों और युवाओं को स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और एक्सपोजर विजिट आयोजित होंगे। इसके अलावा कम उपयोग, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान और ‘कबाड़ से कला’ जैसी गतिविधियां भी होंगी।
स्टेशनों और रेलवे परिसरों में नालियों, शौचालयों और अन्य स्थानों की विशेष सफाई के साथ डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।