Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Health check-up camps organized at all 10 *gaushalas* in Gohana No cases of Lumpy Skin Disease detected during screening
{"_id":"6aab9470884c76650008e3a3","slug":"video-health-check-up-camps-organized-at-all-10-gaushalas-in-gohana-no-cases-of-lumpy-skin-disease-detected-during-screening-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना की सभी 10 गोशालाओं में लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर, लंपी स्किन डिजीज की जांच में नहीं मिला कोई मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना की सभी 10 गोशालाओं में लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर, लंपी स्किन डिजीज की जांच में नहीं मिला कोई मामला
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोहाना उपमंडल की सभी 10 पंजीकृत गोशालाओं में गोवंश के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। संबंधित पशु चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों ने गोशालाओं में पहुंचकर गोवंश के स्वास्थ्य की जांच की।
जांच के दौरान लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के संभावित लक्षणों को लेकर विशेष निगरानी की गई। विभाग के अनुसार किसी भी गोशाला में एलएसडी का कोई मामला नहीं मिला। सभी 10 पंजीकृत गोशालाओं में एलएसडी का टीकाकरण पहले ही पूरा किया जा चुका है।
शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ गोवंश की डी-वॉर्मिंग की गई। जरूरत के अनुसार पशु चिकित्सा परामर्श और उपचार भी उपलब्ध कराया गया। अभियान के तहत सुबह गोशाला प्रबंधन समितियों के सहयोग से हवन भी कराया गया, जिसमें पशु चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।
उपमंडल अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोहाना ने बताया कि गोशालाओं में गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, संक्रामक रोगों की रोकथाम और पशु कल्याण के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।