IND vs AFG 3rd T20 Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 127 रनों से हराया, अभिषेक के बाद अक्षय-रेड्डी भी चमके
IND vs AFG 3rd T20i Highlights: भारत ने तीसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। अभिषेक शर्मा के शतक के बाद नितीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
लाइव अपडेट
IND vs AFG 3rd T20 Live: भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 127 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल को दो विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 रन की पारी खेली।
IND vs AFG 3rd T20 Live: रवि बिश्नोई ने राशिद खान को किया बोल्ड
12 ओवर की पांचवी गेंद में रवि बिश्नोई ने राशिद खान को बोल्ड कर अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। राशिद ने पांच गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाए और बिश्नोई की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अफगानिस्तान की पारी लगातार लड़खड़ा रही है।IND vs AFG 3rd T20 Live: नितीश रेड्डी ने एक ओवर में झटके तीन विकेट
11वें ओवर में नितीश रेड्डी ने अफगानिस्तान की पारी को पूरी तरह हिला दिया। उन्होंने पहले मोहम्मद नबी को बोल्ड किया। इसके बाद राशिद खान ने एक रन लिया, लेकिन अगली ही गेंद पर अजमतुल्लाह ओमरजई बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट हो गए। ओवर की पांचवीं गेंद पर रेड्डी ने मुजीब उर रहमान को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। नबी नौ गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन, जबकि ओमरजई 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। मुजीब खाता भी नहीं खोल सके। इस तरह नितीश रेड्डी ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं।IND vs AFG 3rd T20 Live: 10 ओवर में 78/5; भारत की शानदार गेंदबाजी
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है। 10 ओवर में टीम ने पांच विकेट गंवाकर 78 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल ने दो विकेट लेकर शुरुआत में दबाव बनाया, जबकि जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने भी विकेट चटकाए। इब्राहिम जादरान 25 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।IND vs AFG 3rd T20 Live: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा है। रवि बिश्नोई ने नूर उल रहमान को 11 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। नूर ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। उनका कैच नितीश रेड्डी ने लॉन्ग ऑफ पर पकड़ा। इसके साथ ही अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मोहम्मद नबी अब क्रीज पर आए हैं।
IND vs AFG 3rd T20 Live: अफगानिस्तान को लगातार दो झटके
अफगानिस्तान का स्कोर 47/4 हो गया है और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर उसकी पारी को झटका दिया है। 4.5 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने करीब 140 किमी/घंटे की रफ्तार से सटीक यॉर्कर डालकर दारविश रसूली को खाता खोले बिना बोल्ड किया। इसके बाद 5.2 ओवर में यश ठाकुर ने इब्राहिम जादरान को आउट कर दिया। जादरान 16 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने पकड़ा।
IND vs AFG 3rd T20 Live: अफगानिस्तान को दूसरा झटका
अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में अपना दूसरा विकेट झटक लिया। सिदीकुल्लाह अटल घुटने के बल बैठकर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। डीप मिडविकेट पर अभिषेक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। अटल तीन गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए।IND vs AFG 3rd T20 Live: अक्षर पटेल ने दिलाई भारत को पहली सफलता
तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्ड कर दिया। गेंद ज्यादा टर्न नहीं हुई और सीधी रही। गुरबाज इसे संभाल नहीं सके और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे।IND vs AFG 3rd T20 Live: अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं। गुरबाज स्ट्राइक पर हैं, जबकि भारत की ओर से नितीश रेड्डी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। पहले ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 15/0 है।