{"_id":"6aae5ec7f1455e453504e3ce","slug":"video-suspicious-fire-at-nri-house-in-kapurthala-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में एनआरआई परिवार के घर में लगी संदिग्ध आग, गाड़ी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में एनआरआई परिवार के घर में लगी संदिग्ध आग, गाड़ी जलकर राख
कपूरथला के गांव खैड़ा बेट में विदेश में रह रहे एक एनआरआई परिवार के घर में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार ने कुछ व्यक्तियों पर शक जताया है। हालांकि, अभी तक किसी पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव खैड़ा बेट निवासी कुलवंत सिंह खैड़ा पुत्र नंबरदार करनैल सिंह का परिवार लंबे समय से विदेश में रह रहा है। देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य घरेलू सामान भी इसकी चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि आग के दौरान स्कॉर्पियो के टायर फटने से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी फोन के माध्यम से विदेश में रह रहे एनआरआई परिवार को दी गई।
धार्मिक डेरे से विवाद का हवाला देकर जताया शक
एनआरआई कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से फोन पर बातचीत में बताया कि उसका एक स्थानीय धार्मिक डेरे के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद से जुड़े कुछ लोगों की इस घटना में भूमिका हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस पुष्टि सामने नहीं आई है।
कुलवंत सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फत्तूढींगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसमें किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।