{"_id":"6a9ebe8b699e1d9b5f0d22aa","slug":"video-stone-crushers-inspected-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएलएसए की टीम ने खंगाली जमीन, स्टोन क्रशरों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएलएसए की टीम ने खंगाली जमीन, स्टोन क्रशरों का लिया जायजा
ब्लाक हाजीपुर और तलवाड़ा क्षेत्र में कथित अवैध खनन को लेकर दायर रिट याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सोवार को जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएलएसए),होशियारपुर की जांच टीम कंडी क्षेत्र के हरियाली से लबरेज हरे भरे शान्त रमणीक पहाड़ियो का सीना बड़ी ही बेरहमी से छलनी विना सरकारी परमिशन के छलनी हो रही खड्डो व पहाड़ी क्षेत्रो का दौरा करने के लिए जांच टीम खनन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। टीम ने कृषि भूमि में हुई खुदाई से लेकर स्टोन क्रशरों तक का मौके पर निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि पहले की भाँति इस दौरे के दौरान भी जांच के दौरान पुलिस ने मीडिया कर्मियों को टीम से दूर ही रखा गया और उन्हें कवरेज तक नहीं करने दी।
एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना सिंह और डीएसपी मुकेरियां कुलवंत सिंह की मौजूदगी में डीएलएसए की टीम ने अपने दूसरे पड़ाव में ब्लाक तलवाड़ा के ढुलाल, वरिंगली,भोल कलोता, अमरोह व अलेरा आदि में लगे स्टोन क्रशरों का काफी गहनता के साथ हर ऐगल को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया। इसके साथ ही कृषि भूमि में की गई खुदाई और खनन गतिविधियों से प्रभावित स्थानों का जायजा लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।