{"_id":"6a9eaa8ff80f0758ed0fd7bf","slug":"iphone-18-pro-max-ai-features-how-siri-ai-camera-a20-pro-could-transform-your-smartphone-experience-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईफोन 18 प्रो लॉन्च: एआई के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया आईफोन, सिरी से कैमरा तक क्या बदलेगा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईफोन 18 प्रो लॉन्च: एआई के दम पर कितना स्मार्ट होगा नया आईफोन, सिरी से कैमरा तक क्या बदलेगा?
Mon, 07 Sep 2026 07:02 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:02 PM IST
सार
Apple iPhone 18 Pro को लेकर सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि इसके एआई फीचर्स भी चर्चा के केंद्र में हैं। एप्पल इंटेलिजेंस, सिरी और AI-powered कैमरा जैसे फीचर्स आईफोन के इस्तेमाल का अनुभव बदल सकते हैं।
विज्ञापन
आईफोन 18 प्रो लॉन्च
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन का पुराना दौर अब खत्म हो रहा है और दुनिया एआई फोन के बिल्कुल नए युग में कदम रख रही है। 9 सितंबर को एपल अपने एक खास इवेंट में आईफोन 18 प्रो और आईफोन अल्ट्रा को लॉन्च कर सकता है। इस बार बाजार में आईफोन 18 सेगमेंट में लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन की बैटरी, कैमरा अपग्रेड, फ्लैगशिप मॉडल में A20 Pro चिप होने की उम्मीद समेत कई फीचर्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
इन सबके अलावा एप्पल के अपग्रेड हो चुके एप्पल इंटेलिजेंस पर भी खास चर्चा है। लीक्स हुई कुछ रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस बार एप्पल सॉफ्टवेयर के साथ-साथ फोन में कई तरह के नए एआई क्षमताओं वाले फीचर्स भी शामिल कर सकता है।
विज्ञापन
एप्पल आईफोन 18 प्रो में कौन-कौन से एआई फीचर्स मिलने की उम्मीद है?
नेक्स्ट लेवल सिरी
- अब तक के इतिहास में आईफोन 18 में सिरी को लेकर कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
- नए आईफोन 18 प्रो में Siri पुरानी रोबोटिक भाषा के बजाय इंसानों की तरह स्वाभाविक और नेचुरल ढंग से बातचीत कर सकती है।
- विजुअल इंटेलिजेंस फीचर की मदद से सिरी आपकी स्क्रीन पर चल रही चीजों, तस्वीरों या कैमरे के सामने जो चीजें हैं, उन्हें देखकर उनका संदर्भ समझेगी और उसका जवाब देगी।
- कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस्ड सिरी और दूसरे एआई फीचर्स को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 12GB RAM फोन में देखने को मिल सकता है। यह हाई-पावर एप्पल इंटेलिजेंस फीचर को ऑन डिवाइस रन करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
एआई कैमरा
- स्मार्टफोन की दुनिया में कैमरा फीचर्स, जनरेटिव एआई आने के बाद री-इमेजिन हो रहे हैं।
- आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर लेंस आ सकता है, जिसे एआई द्वारा असिस्ट किया जाएगा।
- इसकी खास बात यह होगी कि फोटो क्लिक करते समय एआई अपने आप ही रोशनी और माहौल को समझेगा और लेंस के फिजिकल अपर्चर को खुद से एडजस्ट करेगा।
- इससे तेज धूप या अंधेरे में भी एकदम स्पष्ट फोटो आएगी। जब आप फोटो खींचेंगे, तो एआई पलक झपकते ही रोशनी और माहौल को भांप लेगा और लेंस के फिजिकल अपर्चर को खुद-ब-खुद एडजस्ट करेगा।
- इससे बहुत तेज धूप या बिल्कुल अंधेरे में भी बिना किसी मैन्युअल सेटिंग के स्पष्ट फोटो मिलेगी।
- इसके अलावा स्मार्ट पोर्ट्रेट और नेचुरल बोकेह जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
एप्पल इंटेलिजेंस
- यह फीचर आपके रोजमर्रा के कार्यों को आसान बनाने का काम करेगा।
- किसी के मैसेज का रिप्लाई करना हो, ईमेल लिखना हो या किसी लंबे आर्टिकल को समराइज करना हो, ये सब काम एआई आपके लिए पलक झपकते ही करेगा।
- कॉल के दौरान या मीटिंग में लाइव वॉइस को टेक्स्ट में बदलने और दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने की क्षमता पहले से बेहतर हो सकती है।
A20 प्रो चिप
- कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 18 प्रो में A20 Pro चिप मिल सकती है।
- इसका न्यूरल इंजन पहले से ज्यादा एडवांस होगा, जो कि भारी-भरकम एआई टास्क स्मार्टफोन को ज्यादा दबाव दिए बिना करने में सक्षम होगा।
- इससे बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ बेहतर एआई परफॉर्मेंस भी मिलेगी।
- इसके एडवांस न्यूरल इंजन की मदद से बड़े एआई मॉडल्स और सिरी (Siri) बिना इंटरनेट के, सीधे फोन के अंदर ही प्रोसेस हो जाएंगे।
एआई करेगा बैटरी को ऑप्टीमाइज
- रिपोर्ट्स की मानें तो एपल के नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में ऐसे एआई फीचर्स मिल सकते हैं, जो आपके फोन के इस्तेमाल करने के पैटर्न को समझेंगे।
- वहीं जब आप स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर रहे होंगे, उस दौरान एआई बैकग्राउंड एप को इस तरह मैनेज करेगा कि फोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
आईफोन 18 प्रो लॉन्च
- फोटो : Amar Ujala
कब लॉन्च हुए एप्पल के बेस्ट एआई फीचर्स
सिरी
- साल 2011 में एप्पल ने पहली बार Siri Voice Assistant को लॉन्च किया था।
- यह एप्पल का एक क्रांतिकारी फीचर था। इसकी मदद से आप बोलकर स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकते थे।
न्यूरल इंजन की शुरुआत
- साल 2017 में आईफोन 8/8 Plus/X में एप्पल ने A11 बायोनिक चिप में पहली बार एक समर्पित एआई प्रोसेसर को जोड़ा।
- इसे उस समय न्यूरल इंजन नाम दिया गया था।
- इसकी मदद से फेस आईडी (चेहरे को स्कैन करके फोन अनलॉक करना) और एनिमोजी (उपयोगकर्ता के चेहरे को लाइव ट्रैक करके उसे एनिमेटेड कैरेक्टर्स में बदलना) जैसे दो एआई फीचर्स संभव हो सके थे।
2018 से 2021: फोटोग्राफी और प्राइवेसी में एआई
- इन वर्षों में एप्पल ने कैमरा और ऑन-डिवाइस इंटेलिजेंस को बेहतर बनाने के लिए कई एआई फीचर्स को स्मार्टफोन में जोड़ा।
- इसी समय स्मार्ट एचडीआर और डीप फ्यूजन जैसे फीचर को शामिल किया गया।
- इससे बैकग्राउंड में एआई तस्वीरों को मर्ज करके अच्छी डिटेल और लाइटिंग वाली फोटो तैयार करने लगा।
- 2021 में में कैमरे या फोटो में लिखे किसी भी टेक्स्ट को लाइव कॉपी, ट्रांसलेट या सर्च करने का एआई फीचर भी आया।
2022 क्रैश डिटेक्शन
- साल 2022 में एप्पल ने ऑन-डिवाइस सेंसर डाटा और एडवांस्ड एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके कार क्रैश डिटेक्शन फीचर को लॉन्च किया।
- इसमें अगर कोई गंभीर कार एक्सीडेंट होता था तो एआई खुद पहचानकर इमरजेंसी सर्विसेज को कॉल कर देता है।
2024 एप्पल इंटेलिजेंस का युग
- यह दौर Apple के इतिहास का सबसे बड़ा एआई टर्न-अराउंड था। इस दौरान जेनरेटिव एआई के कई बड़े फीचर्स को स्मार्टफोन में शामिल किया गया।
- टेक्स्ट को रीराइट, प्रूफरीड और समराइज करने की सुविधा।
- तस्वीरों में से अनचाही चीजों या लोगों को एआई की मदद से हटाना।
- सिरी को स्क्रीन अवेयरनेस मिली और वह जनरेटिव एआई इंटीग्रेशन के साथ और ज्यादा बेहतर हुई।