{"_id":"6a9ec2b447ec0afc8b0b9a8c","slug":"video-swearing-in-ceremony-of-councilors-in-ferozepur-municipal-council-postponed-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर नगर काउंसिल में पार्षदों का शपथग्रहण समारोह स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर नगर काउंसिल में पार्षदों का शपथग्रहण समारोह स्थगित
फिरोजपुर नगर काउंसिल में सोमवार को होने वाला पार्षदों का शपथग्रहण समारोह अचानक स्थगित कर दिया गया। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी समेत अन्य 17 पार्षद नगर काउंसिल पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें समारोह स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई।
बता दें कि कांग्रेस की ओर से नगर काउंसिल का प्रधान नियुक्त किया गया है। वहीं, सोमवार को पार्षदों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाना था। समारोह स्थगित होने के बाद पार्षदों ने इस पर सवाल उठाए और इसके कारण की लिखित जानकारी देने की मांग की।
भाजपा पार्षद दविंदर बजाज ने कहा कि भाजपा, आप और अन्य दलों के कुल 17 पार्षद शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि समारोह स्थगित कर दिया गया है, लेकिन समारोह स्थगित करने का कारण नहीं बताया गया।
बजाज ने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल के प्रधान पद के चुनाव के दौरान भी इसी तरह की स्थिति बनी थी। उस समय पार्षद प्रधान पद का चुनाव करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कहा गया था कि अगली तारीख की जानकारी दी जाएगी। बाद में प्रधान घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि अब दोबारा ऐसी स्थिति पैदा होने के कारण पार्षद समारोह स्थगित करने का कारण लिखित में मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।