{"_id":"6b08360d05ba54eaa80e9338","slug":"video-speeding-fortuner-hits-a-bike-two-youths-injured-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
नडाला-सुभानपुर रोड पर वेडिंग विला पैलेस के सामने तेज रफ्तार सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक नडाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद फॉर्च्यूनर चालक मौके से आगे निकल गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जगा निवासी सेवा राम ने बताया कि उनका भतीजा सनी (25) पुत्र मेवा राम और उसका दोस्त कृष्णा पुत्र कश्मीर निवासी जगा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर नडाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार करवाया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों युवकों को काफी चोटें आई हैं। उपचार के बाद दोनों को घर ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।