{"_id":"6aeb15612ef2a24edc0a2522","slug":"video-organization-of-an-eye-check-up-camp-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिशन रोशनी' से नेत्र जांच कैंप में 150 जरूरतमंदों की जांच, 30 मरीजों का निशुल्क होगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन रोशनी' से नेत्र जांच कैंप में 150 जरूरतमंदों की जांच, 30 मरीजों का निशुल्क होगा ऑपरेशन
दिवाली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समाज सेवक सृजल गुप्ता ने 'मिशन रोशनी' का आगाज करते हुए आनंदपुर रड़ा स्थित एक क्लीनिक में एक विशाल निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कैंप एवं निःशुल्क बीमा (सुरक्षा कवच) के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी आंखों का इलाज नहीं करवा पाते। कैंप के पहले दिन लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। डॉक्टरों की टीम द्वारा 150 मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान 30 ऐसे मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें मोतियाबिंद या अन्य कारणों से ऑपरेशन की सख्त जरूरत थी। सृजल गुप्ता की देखरेख में इन सभी 30 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर लिया गया है, जिनके जल्द ही बिल्कुल मुफ्त ऑपरेशन करवाए जाएंगे। इसके साथ ही, कैंप में 80 जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही मुफ्त चश्मे (ऐनक) भी बांटे गए। सृजल गुप्ता ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है। हम सभी इस दिन अपने घरों के हर कोने में दीये जलाकर रोशनी करते हैं, ताकि कोई कोना अंधेरे में न रहे। लेकिन हमारे शहर में कई ऐसे बुजुर्ग और मेहनतकश परिवार हैं, जिनकी आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के कारण धुंधली पड़ चुकी है और वे अपने पोते-पोतियों या इस जगमगाते त्योहार को साफ नजरों से नहीं देख पाते। इलाज का खर्च सुनकर वे धुंधली जिंदगी जीने को ही विवश हो जाते हैं। उनके इसी दर्द को समझते हुए 'मिशन रोशनी' शुरू किया गया है, जिसके तहत 200 आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।