{"_id":"6a8ff0277d3d53c9d9072c41","slug":"video-movement-of-government-buses-continues-in-faridkot-on-the-occasion-of-raksha-bandhan-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के चलते फरीदकोट में सरकारी बसों का आवागमन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के चलते फरीदकोट में सरकारी बसों का आवागमन जारी
राज्य के कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की ओर से पंजाब महाहड़ताल के आह्वान के बावजूद रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पीआरटीसी बसों का आवागमन जारी रखा गया है। फरीदकोट में पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय नेता सिमरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि कर्मचारी और पेंशनर संगठनों की ओर से अपनी मांगों को लेकर की जा रही महाहड़ताल का पीआरटीसी कर्मचारियों की ओर से पूर्ण समर्थन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस दिन बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से दूसरे शहरों और गांवों में आवागमन करते हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पीआरटीसी बसों का संचालन जारी रखने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उद्देश्य लोगों को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। सिमरजीत सिंह बराड़ ने आरोप लगाया कि 28 अगस्त को बाबा बकाला में आयोजित किए जा रहे सरकारी समारोह के लिए राज्य के प्रत्येक पीआरटीसी डिपो से सरकारी बसें बुलाए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में बसों को सरकारी समारोह के लिए भेजा जाता है तो इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि त्योहार के दिन आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए और बसों का संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, लेकिन यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।