फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two miscreants jumped from the roof of the Jalandhar court complex

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग: दोनों की टूटी टांग, इलाज के बाद कोर्ट में पेशी

Tue, 15 Sep 2026 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 10:10 PM IST
सार

गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इलाज के बाद दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन
Two miscreants jumped from the roof of the Jalandhar court complex
दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किए गए दो कथित शातिर अपराधियों अमन और फतेह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी सोमवार को एक पुराने मामले की सुनवाई के लिए जालंधर कचहरी परिसर पहुंचे थे। 
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिससे उनकी टांगों में गंभीर चोटें आईं। मामला जालंधर कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि केस नंबर 84/2, आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अमन और फतेह कोर्ट परिसर में मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही दोनों ने कथित तौर पर भागने के लिए छत से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के कारण दोनों घायल हो गए और आगे भाग नहीं सके। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उपचार करवाया और बाद में अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत से दोनों को तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, अमन के खिलाफ 11 आपराधिक मामले जबकि फतेह के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे हथियारों से जुड़े मामले सहित अन्य आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ करेगी। आगे की  जांच और सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed