{"_id":"6aea17be8b3dfb7ad80be306","slug":"ed-raid-at-former-cabinet-minister-sunder-sham-arora-residence-concludes-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म: 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड, क्या बोले सुंदर शाम अरोड़ा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म: 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड, क्या बोले सुंदर शाम अरोड़ा?
Tue, 03 Nov 2026 10:50 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:50 PM IST
सार
ईडी की टीम खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने दावा किया कि उनके घर ऐसा कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई छापेमारी करीब 40 घंटे बाद समाप्त हो गई। पूर्व मंत्री ने कहा ईडी की टीम को इस कार्रवाई के दौरान उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं मिला और न ही टीम उनके आवास से कोई नया दस्तावेज या रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने केवल उन दस्तावेजों और रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी देखी, जो पहले विजिलेंस विभाग की कार्रवाई तथा आयकर विभाग की ओर से उनके आवास पर की गई छापेमारी से संबंधित थे। करीब 40 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
अरोड़ा ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे विभिन्न दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करवा दिया गया। इनमें विजिलेंस और इनकम टैक्स की पूर्व जांच से संबंधित रिपोर्ट भी शामिल थीं। उनके अनुसार, विजिलेंस पहले जांच कर चुकी है और इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी जांच में कुछ सामने नहीं आया था। अब ईडी ने भी दो दिन तक उनके आवास पर जांच की, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।