{"_id":"6abb8f57575e6cb68f06ea35","slug":"video-pathankot-congress-demanded-removal-of-cec-gyanesh-kumar-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में कांग्रेस ने की सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने, केस दर्ज और गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में कांग्रेस ने की सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने, केस दर्ज और गिरफ्तारी की मांग
पठानकोट जिला कांग्रेस कमेटी ने “वोट चोरी” के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जवाबदेही को लेकर गंभीर आरोप उठाते हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ केस दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही इन आरोपों की माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज ने कहा कि “वोट चोरी हमारे संविधान की भावना को कमजोर कर रही है। वोट एक आम नागरिक को मिला लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। यदि नागरिकों का यह विश्वास कमजोर होता है कि उनके मतदान के अधिकार की रक्षा हो रही है, तो लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर होती है। विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “वोट चोरी” अभियान के तहत मतदाता सूचियों और चुनावी आंकड़ों को लेकर गंभीर आरोप सार्वजनिक रूप से उठाए हैं, जबकि चुनाव आयोग ने कांग्रेस के कई प्रमुख आरोपों का खंडन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।