फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Contractual employees of Punbus-PRTC to go on an indefinite strike starting October 21; bus services likely to be affected

पनबस-पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी 21 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

Tue, 20 Oct 2026 08:11 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:11 PM IST
Contractual employees of Punbus-PRTC to go on an indefinite strike starting October 21; bus services likely to be affected
पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) ने 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। यूनियन ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लगातार लटकाने और बैठकों के बावजूद कोई ठोस फैसला नहीं लेने का आरोप लगाया है। हड़ताल के चलते राज्य में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि पिछले छह महीनों में वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ मांगों को लेकर सात से आठ बैठकें हो चुकी हैं। हर बार यूनियन से दस दिन का समय मांगा गया, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर को हुई अंतिम बैठक में सरकार ने 15 अक्टूबर तक लिए गए फैसलों को लागू करने और संबंधित नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 20 अक्टूबर से बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका रेशम सिंह गिल ने बताया कि सरकार की ओर से मांगों का समाधान नहीं किए जाने के विरोध में यूनियन ने 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया है। इसके तहत 20 अक्टूबर को दोपहर बाद सभी बसों को वर्कशॉप में खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा, रात्रिकालीन बस सेवाएं भी 20 अक्टूबर से बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में यात्रियों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 22 अक्टूबर को विधानसभा की ओर कूच करेंगे कर्मचारी यूनियन प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में 22 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा की ओर कूच करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की, ताकि अपनी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जा सके। मजदूर, कर्मचारी और किसान संगठनों से समर्थन की अपील रेशम सिंह गिल ने पंजाब की सभी मजदूर, कर्मचारी और किसान यूनियनों से भी अपील की कि वे कच्चे कर्मचारियों के संघर्ष में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य लंबित मांगों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व का उल्लास: दो स्थानों पर भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

20 Oct 2026

भिवानी में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर घायल

20 Oct 2026

मंडी: लडभड़ोल में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, विधायक प्रकाश राणा ने की शिरकत

20 Oct 2026

मंडी: छह साल के दिव्यांशु की जिंदगी बचाने के लिए कर्ज में डूबा पिता, अब मददगारों से आस

20 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में चलेंगी 30 स्पेशल बसें, रात 10: 30 बजे के बाद भी मिलेगी सुविधा

20 Oct 2026
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कुमारसैन में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, करीब 100 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

20 Oct 2026

चंबा में दशहरे और आरएसएस स्थापना दिवस पर निकाली रैली, स्वयंसेवकों ने लिया भाग

20 Oct 2026
विज्ञापन

लुधियाना में दाखा थाने के बाहर समाजसेवी टीटू बानिया ने जलाया नशे का रावण

20 Oct 2026

कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

जींद के जुलाना में 33 साल बाद होगा 30 फीट के रावण का दहन

20 Oct 2026

कुशीनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार, तीन घायल

20 Oct 2026

अर्बन चैलेंज फंड के प्रोजेक्ट्स की साइट जांचने शिमला पहुंची केंद्रीय टीम, रिज और मॉल रोड का लिया जायजा

20 Oct 2026

शिमला: कालीबाड़ी मंदिर में महानवमी पर विशेष पूजा और हवन, मां सिद्धिदात्री के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

20 Oct 2026

विजयादशमी पर राजपूत सभा चंबा ने किया शस्त्र पूजन, पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन

20 Oct 2026

कानपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

20 Oct 2026

हिसार में आरएसएस ने मनाया स्थापना का 101 वर्ष, एमसी-डीसी कालोनी में किया विजयदशमी संचलन

20 Oct 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने माड़ी पन्नुआं में मारे गए विक्रमजीत के परिवार से की मुलाकात

चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 35 में फूंका सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला

फरीदाबाद: धमकी के बाद बदमाशों ने रंजिश में कार के शीशे तोड़े, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

20 Oct 2026

लखनऊ: तेलीबाग के शारदा सहायक में लोग कर रहे हैं मूर्ति का विसर्जन

20 Oct 2026

चंडौस रामलीला में लोग देखते रह गए सुलोचना के सती होने का मंचन

20 Oct 2026

कोकिला कौशिक ने बढ़ाया तीन जिलों का नाम, पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी किया था प्रतिनिधित्व

20 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: झाड़ियों में मिला लापता बच्चे का शव, घुटने के नीचे से अलग थे दोनों पैर

20 Oct 2026

महराजगंज: चिरैयाकोट में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

गृहमंत्री के दाैरे से पहले मानसा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ: निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में होगा रावण का पुतला दहन, 20 सालों से चल रही है परंपरा

20 Oct 2026

VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

20 Oct 2026

बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत, बड़ा की हालत गंभीर

20 Oct 2026

लखनऊ: आने वाले चुनावों में कुर्मी समाज दिखाएगा ताकत, सपा कार्यालय के बाहर लगा बैनर

20 Oct 2026

मानहानि मामले में मिली एक साल की सजा को चुनाैती देंगे पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed