फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rss path sanchalan lad bharol prakash rana vijayadashami

मंडी: लडभड़ोल में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, विधायक प्रकाश राणा ने की शिरकत

Tue, 20 Oct 2026 02:39 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:39 PM IST
rss path sanchalan lad bharol prakash rana vijayadashami
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के भड़ोल खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता पंजाब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इस दौरान भड़ोल खंड संघचालक मदन शर्मा ने संघ की स्थापना और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मदन शर्मा ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि संघ बीते 100 वर्षों से दैनिक शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटा है तथा अब अपने 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शस्त्र पूजन के बाद पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह संचलन नई मार्केट से शुरू हुआ और पुरानी भड़ोल से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक घोष की धुनों के साथ अनुशासित कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। आयोजन के चलते क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में संघ की नित्य प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इस मौके पर भड़ोल खंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सचिन पायलट पहुंचे जंडियाला गुरु, मास्टर जगदीप सिंह के परिवार को इंसाफ का भरोसा

20 Oct 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अभिनेता पर फायर करने वाले बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंपा, आरोपियों की उम्र पर मतभेद

20 Oct 2026

मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

20 Oct 2026

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के मकान पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

20 Oct 2026

भिवानी में डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर मिला शव

20 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: सिकरीगंज में नवमी पर दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़

19 Oct 2026

लखनऊ में सरकारी गनर आशीष कुमार ने गोमती में लगाई छलांग

19 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: 90 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का दहन, सुलोचना के विलाप ने नम किए दर्शकों के नैन

19 Oct 2026

गोरखपुर: दीवान बाजार में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की प्रतिमा बनी आकर्षण

19 Oct 2026

VIDEO: रावण दहन स्थलों पर रहेगी पुलिस की कड़ी सुरक्षा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना घाटों पर की बैरिकेडिंग

19 Oct 2026

गोरखपुर: आर्यनगर के दिलेजाकपुर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

19 Oct 2026

VIDEO: रील देख तीन दोस्तों ने उठाया ऐसा कदम, परिजन के उड़ गए होश; पुलिस को इस हाल में मिले

19 Oct 2026

VIDEO: आधी रात सड़क पर घूमती मिली युवती, दिल्ली से स्पा सेंटर में नाैकरी के लिए आई थी, पुलिस ने परिजन को साैंपा

19 Oct 2026

गोरखपुर: शाहपुर में स्वचालित प्रतिमा से हुआ महिषासुर वध का मंचन

19 Oct 2026

गोरखपुर: हजारीपुर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

19 Oct 2026

VIDEO: शोभायात्रा में महाकाली ने दिखाया रौद्र रूप, चमकीं तलवारें, हैरतअंगेज करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

19 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र पर असुरन चौराहे के पास लगा मेला

19 Oct 2026

आरएसएस स्वयंसेवकों ने मनाया विजयदशमी उत्सव, नगर में किया पथ संचलन

19 Oct 2026

बस्ती: दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ी, शाम होते ही पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

19 Oct 2026

संतकबीरनगर: संत कबीर बाल आश्रम के बच्चों ने जताई मेला घूमने की इच्छा, चेयरमैन ने दी आर्थिक मदद

19 Oct 2026

Video: यहां जलेगा छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा रावण,विधायक पुरंदर बोले-दशहरा उत्सव में सब आयें और पुण्य का भागी बनें

19 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: गोनहाताल में धधकते अंगारों पर चले 17 भक्त

19 Oct 2026

गौर में दो घरों में चोरी करने वाले पांच अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

19 Oct 2026

मनोरमा नदी में डूबने से युवक की मौत

19 Oct 2026

देवी मंदिरों पर उमड़े लोग, हवन पूजन कर मांगा आशीर्वाद

19 Oct 2026

बरोहिया चौराहे पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

19 Oct 2026

दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया पूजन

19 Oct 2026

दुरूस्त हुई सड़कों, रात में की गई गड्ढा मुक्त

19 Oct 2026

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार

19 Oct 2026

कोलकाता की घटना के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची

19 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed