Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Blood donation camp held in Kotkapura on Maharaja Agrasen Jayanti; 71 people donated blood, and 120 patients were examined at the medical camp
{"_id":"6acb8b00323d213756031828","slug":"video-blood-donation-camp-held-in-kotkapura-on-maharaja-agrasen-jayanti-71-people-donated-blood-and-120-patients-were-examined-at-the-medical-camp-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन जयंती पर कोटकपूरा में रक्तदान शिविर, 71 लोगों ने किया रक्तदान; मेडिकल कैंप में 120 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन जयंती पर कोटकपूरा में रक्तदान शिविर, 71 लोगों ने किया रक्तदान; मेडिकल कैंप में 120 मरीजों की जांच
अग्रवाल सभा कोटकपूरा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रक्तदान शिविर और मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। अग्रवाल भवन में भारत विकास परिषद के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, राजन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर में आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप के दौरान करीब 120 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे अग्रवाल भवन में अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गोयल, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और स्वामी विवेकानंद शाखा के प्रधान नरेश गोयल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल समाज सभा के प्रांतीय प्रधान डॉ. अजय कांसल विशेष रूप से मोगा से पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल सभा की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
मेडिकल कैंप में 120 मरीजों की जांच
राजन हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर में आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप के दौरान डॉ. गुरजीन कौर मक्कड़ और डॉ. मोहित बंसल की अगुवाई में गुर्दे संबंधी बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। कैंप में मरीजों को विभिन्न टेस्टों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों के मेडिकल लैब टेस्ट भी रियायती दरों पर किए गए।
समाजसेवा के उद्देश्य से किया आयोजन
अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाजसेवा के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने तथा समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।
इन सदस्यों ने दिया सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल सभा के यश अग्रवाल, नरेश पाल कांसल, सतपाल गोयल, भूषण मित्तल, राजेंद्र गर्ग, एमसी आशु गर्ग, दिनेश मित्तल, अमित मित्तल, राम कुमार गर्ग, टीआर अरोड़ा, उमेश तिवारी, सुनील मित्तल, सुनील बंसल और रुपिंदर ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।