{"_id":"6acb36639de0bde96d07c170","slug":"video-maharaja-agrasen-procession-taken-out-with-great-fanfare-in-khandauli-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खंदौली मे धूमधाम के साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खंदौली मे धूमधाम के साथ निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
आगरा के खंदौली कस्बे में शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के साथ उनके 18 पुत्र श्वेत अश्वों पर सवार नजर आए, वहीं 18 नागकन्याओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दर्शन के लिए कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। शोभायात्रा मुड़ी रोड से शुरू होकर पड़ाव चौराहा सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई मलूपुर चौराहा स्थित लाल मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के साथ भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और भगवान शंकर सहित करीब एक दर्जन झांकियां शामिल रहीं। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर महाराजा अग्रसेन का स्वागत किया गया। इससे पहले खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी। इसके बाद फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था की। सादाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को मुड़ी चौराहे से आगरा की ओर निकाला गया, जबकि शोभायात्रा के दौरान आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही रोककर नियंत्रित किया गया। रात आठ बजे प्यारेलाल की धर्मशाला में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने मंच का उद्घाटन किया। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल झांकियों के स्वरूपों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में अग्रवाल संगठन के उपाध्यक्ष रिंकू जिंदल, महामंत्री प्रकाश जिंदल, संरक्षक संतोष जिंदल मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन रतन स्वरूप ने किया। अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमाशंकर अग्रवाल,लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, सतीश चन्द्र अग्रवाल, रमेश चंन्द्र अग्रवाल, लखमी चंद अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, हर्षद अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, सचिन बंसल, शिवम गोयल, उत्कर्ष जिंदल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।