Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Kali Sarkar, wanted in a 12-year-old robbery case, has been arrested; CO Ratneshwar Singh provides details of the case.
{"_id":"6acb3b7d96b8c6be66026cbe","slug":"video-kali-sarkar-wanted-in-a-12-year-old-robbery-case-has-been-arrested-co-ratneshwar-singh-provides-details-of-the-case-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारह साल पुराने लूट के मामले में वांछित काली सरकार गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते सीओ रत्नेश्वर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह साल पुराने लूट के मामले में वांछित काली सरकार गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते सीओ रत्नेश्वर सिंह
बारह साल पुराने लूट के मामले में वांछित प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार को मऊरानीपुर एवं हरदोई पुलिस ने रविवार को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2014 में हरदोई में लूट से जुड़े मामले में प्रदीप शुक्ला वांछित था। झांसी में कई साल से बाबा के वेष में छिपकर रह रहा था। शुरू में लहचूरा इलाके में रहता था, कुछ साल से मऊरानीपुर के कुरैंचा गांव में काली सरकार के नाम से दरबार चलाने लगा। हर शुक्रवार को आसपास के लोग दरबार में जुटते थे। पर्ची निकालकर गांव के लोगों को भविष्य भी बताता था। सीओ रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक मूल रूप से हरदोई के कोतवाली के चौहान चौक इलाका निवासी प्रदीप शुक्ला पर हरदोई के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दो मामलों में कोर्ट ने स्थायी वारंट जारी कर रखा है। हरदोई की कोतवाली से आरोपी प्रदीप हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी है। पुलिस से बचने के लिए झांसी में बाबा बनकर रहता था। स्थायी वारंट जारी होने के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। रविवार को मऊरानीपुर एवं हरदोई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक हरदोई पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।