{"_id":"6acbb5cb5daa0632c50ed8a0","slug":"woman-dies-in-celebratory-firing-incident-in-jalandhar-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हर्ष फायरिंग: जन्मदिन पर रिश्तेदार ने डांस करते हुए की फायरिंग, महिला की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में हर्ष फायरिंग: जन्मदिन पर रिश्तेदार ने डांस करते हुए की फायरिंग, महिला की मौत; दो घायल
Sun, 11 Oct 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:46 PM IST
सार
आरोप है कि पार्टी में शामिल एक रिश्तेदार ने डांस करते समय अपनी रिवॉल्वर से चार राउंड फायर किए, जिनकी चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जालंधर के गांव ढड्डा में एक साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आरोप है कि पार्टी में शामिल एक रिश्तेदार ने डांस करते समय अपनी रिवॉल्वर से चार राउंड फायर किए, जिनकी चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। मृतका की पहचान अमनदीप कौर निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान रजिंदर के रूप में हुई है, जो फगवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विदेश से लौटी बेटी के बेटे का मनाया जा रहा था जन्मदिन
जानकारी के अनुसार, गांव ढड्डा निवासी मोता सिंह की बेटी जर्मनी में रहती है और पिछले सप्ताह ही अपने गांव लौटी थी। उसके एक वर्षीय बेटे का जन्मदिन शनिवार, 10 अक्टूबर को था। इस खुशी में मोता सिंह ने घर पर पार्टी आयोजित की थी, जिसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। पार्टी के दौरान डांस और जश्न चल रहा था, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

Trending Videos
डांस करते समय चलाईं चार गोलियां, महिला ने मौके पर तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि मोता सिंह के दामाद का मामा रजिंदर डांस करते समय रिवॉल्वर से गोलियां चलाने लगा। उसने कथित तौर पर चार राउंड फायर किए। इस दौरान वहां मौजूद अमनदीप कौर, एक बच्चा और फोटोग्राफर गोली लगने से घायल हो गए। अमनदीप कौर को गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बच्चे के हाथ में गोली लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फोटोग्राफर भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
रिश्तेदारों ने रोका, फिर भी नहीं माना आरोपी
घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, वहां मौजूद रिश्तेदारों ने रजिंदर को फायरिंग करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पतारा के एसएचओ नरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजिंदर वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जन्मदिन की खुशी में हुई इस घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया और समारोहों में हथियारों से फायरिंग करने की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।