{"_id":"6acceeb8bf6bf813d1034b5a","slug":"video-asi-iqbal-singh-cremated-with-state-honors-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एएसआई इकबाल सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई इकबाल सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
नौशहरा पन्नूआं में एएसआई इकबाल सिंह का उनके पैतृक गांव नौशहरा पन्नूआं में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनकी पार्थिव देह घर पहुंची, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस की ओर से उन्हें सलामी भी दी गई। माहौल बेहद गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से दिवंगत पुलिस कर्मचारी को अंतिम विदाई दी।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे और उन्होंने एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।