Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
MLA Dr. Amandeep Kaur Arora laid the foundation stone for a mandi building to be constructed at a cost of ₹1.17 crore
{"_id":"6acc9b51512f8c5cbc089d0c","slug":"video-mla-dr-amandeep-kaur-arora-laid-the-foundation-stone-for-a-mandi-building-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs117-crore-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का रखा नींव पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का रखा नींव पत्थर
मोगा की नई दाना मंडी में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे के अलावा मंडी के आढ़ती भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आज मोगा की दाना मंडी में नए मंडी भवन का नींव पत्थर रखा गया है। इस भवन का निर्माण 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा और इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इस मंडी भवन का निर्माण किसानों और आढ़तियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। भवन में किसानों और आढ़तियों की बैठकों, कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे मंडी में आने वाले किसानों और आढ़तियों को काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मंडी भवन के निर्माण से किसानों और आढ़तियों को अपने कार्यों से संबंधित बैठकों और अन्य गतिविधियों के लिए एक उचित स्थान उपलब्ध होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।