{"_id":"6acc9da4acd8652a36094e57","slug":"video-noida-vimal-aryan-achievers-win-jindal-panther-cup-title-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: विमल एरियन अचीवर्स ने जीता जिंदल पैंथर कप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: विमल एरियन अचीवर्स ने जीता जिंदल पैंथर कप का खिताब
जिंदल पोलो एस्टेट में खेले गए जिंदल पैंथर कप के फाइनल मुकाबले में विमल एरियन अचीवर्स ने मेजबान जिंदल पैंथर को 9-6 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शनिवार को खेला गया फाइनल मुकाबला चार चक्कर तक रोमांच से भरपूर रहा। जिंदल पैंथर की ओर से नवीन जिंदल, महेश, गौरव सहगल और सिमरन एस शेरगिल की टीम मैदान में उतरी। वहीं विमल एरियन अचीवर्स की ओर से रणवीर सहारन, साविर, ध्रुव गोदारा और क्रिस जेक ने खेला। मैच की शुरुआत में ही अचीवर्स ने आक्रामक तेवर दिखाए। ध्रुव गोदारा ने पहला गोल कर टीम का खाता खोला, जिसके बाद साविर ने दूसरा गोल दागा। जिंदल पैंथर की ओर से नवीन जिंदल और गौरव सहगल ने गोल कर स्कोर बराबर करने की कोशिश की। दूसरे चक्कर में नवीन जिंदल ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि क्रिस ने अचीवर्स के लिए महत्वपूर्ण गोल किया। अंतिम चक्करों में अचीवर्स ने अपना दबदबा बनाए रखा। ध्रुव, शेरगिल और क्रिस के गोलों ने टीम की बढ़त को मजबूत कर दिया। चौथे चक्कर में गौरव सहगल ने जिंदल पैंथर के लिए एक गोल और किया, लेकिन टीम 9-6 से पिछड़ गई। चार सप्ताह तक चले 2026 पोलो सीजन के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट का इसी रोमांचक फाइनल के साथ समापन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।