Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Devotees danced through the night at the Devi Jagran, chanting slogans of praise to the rhythm of devotional songs.
{"_id":"6acc9b9616ccd117aa05adfe","slug":"video-devotees-danced-through-the-night-at-the-devi-jagran-chanting-slogans-of-praise-to-the-rhythm-of-devotional-songs-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु, भजनों पर लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देवी जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु, भजनों पर लगाए जयकारे
मांट। कस्बा मांट स्थित पथवारी मंदिर पर आयोजित देवी जागरण में श्रद्धालु रातभर भक्ति में सराबोर रहे। कलाकारों ने मनमोहक झांकियों और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने जयकारे लगाकर और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
देवी जागरण का शुभारंभ मांट विधायक राजेश चौधरी की पत्नी एवं नौहझील ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने मां की जोत जलाकर और पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद कलाकारों ने विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश की स्तुति के साथ जागरण की शुरुआत की। दिल्ली से आए आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने माता के भजनों की प्रस्तुति दी। ‘दुनिया वाले जलते हैं, हम तो मइया के भरोसे चलते हैं’ भजन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। रातभर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर माता पथवारी मंदिर समिति की ओर से मुख्य अतिथि सुमन चौधरी को माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। जागरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मांट पुलिस तैनात रही। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, टीकम राघव, नीरज शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।