Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Security at Amritsar railway station left to chance; no security personnel seen at either gate.
{"_id":"6aeecbb626e5b8ad270581c0","slug":"video-security-at-amritsar-railway-station-left-to-chance-no-security-personnel-seen-at-either-gate-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा रामभरोसे, दोनों गेटों पर नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा रामभरोसे, दोनों गेटों पर नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी
अमृतसर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टेशन के मुख्य गेट की तरफ थाना प्रभारी शाम सुंदर और गोल बाग साइड की सुरक्षा व्यवस्था जसविंदर सिंह की निगरानी में है, लेकिन इसके बावजूद दोनों प्रवेश द्वारों पर यात्रियों की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहे। जबकि जीआरपी और आरपीएफ की ड्यूटी यात्रियों की सुरक्षा और जांच के लिए लगाई गई है।
यात्रियों का आरोप है कि सुरक्षा जांच के नाम पर दिन में केवल एक बार प्लेटफार्म नंबर एक की चेकिंग कर खानापूर्ति की जा रही है। दोनों तरफ आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की नियमित जांच नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री रमेश शर्मा और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आती। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।