{"_id":"6aef1b5ecc8adf115c0a99a5","slug":"where-there-was-distance-from-loved-ones-happiness-came-knocking-amritsar-news-c-59-1-asr1003-120047-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जहां अपनों से दूरी, वहां खुशियों ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जहां अपनों से दूरी, वहां खुशियों ने दी दस्तक
Sat, 07 Nov 2026 06:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
पीएचडीसीसीआई ने महिला बंदियों और बच्चों को दिए उपहार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अपनों से दूर जेल की चारदीवारी के भीतर रह रही महिला बंदियों और उनके बच्चों के चेहरों पर भी दीपावली की खुशियां बिखरीं। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के पंजाब स्टेट चैप्टर की ओर से शनिवार को प्रोजेक्ट उड़ान के तहत अमृतसर सेंट्रल जेल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला बंदियों और उनके बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई और उन्हें उपहार वितरित कर त्योहार की खुशियों में शामिल किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चैप्टर की को-चेयर हिमानी अरोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों और उनके बच्चों के साथ दीपावली मनाना भावुक और यादगार अनुभव रहा। त्योहार का असली उद्देश्य खुशियां, करुणा और अपनापन बांटना है। हर व्यक्ति सम्मान, देखभाल और आत्मीयता का हकदार है। कार्यक्रम के दौरान उपहार पाकर बच्चों और महिला बंदियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजीव कुमार अरोड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों और उनके बच्चों में सकारात्मक सोच और भावनात्मक मजबूती बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इस मौके पर पीएचडीसीसीआई सचिवालय के सीनियर असिस्टेंट सेक्रेटरी सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि प्रोजेक्ट उड़ान के तहत पीएचडीसीसीआई और स्टूडियो बाय हिमानी अरोड़ा की ओर से महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई और टेक्सटाइल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर करना है, ताकि वे भविष्य में रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।