{"_id":"6af05b8121196bfafd0516fa","slug":"nta-acc-january-2027-admission-registration-begins-entrance-exam-on-january-4-know-how-to-apply-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनटीए: आर्मी कैडेट कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 4 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा; जानें कैसे भरें फॉर्म","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
एनटीए: आर्मी कैडेट कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 4 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा; जानें कैसे भरें फॉर्म
Sun, 08 Nov 2026 05:22 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:22 PM IST
सार
आर्मी कैडेट कॉलेज में जनवरी 2027 सत्र में दाखिले के लिए एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 4 जनवरी 2027 को कंप्यूटर पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 950 रुपये है। जानें आवेदन का तरीका, परीक्षा का समय और जरूरी निर्देश।
विज्ञापन
NTA ACC January 2027 Admission
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) जनवरी 2027 कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस परीक्षा के जरिए आर्मी कैडेट कॉलेज में दाखिले का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को अपना फॉर्म 30 नवंबर 2026 तक जमा करना होगा। इसलिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कब और किस तरीके से होगी?
एनटीए की ओर से आर्मी कैडेट कॉलेज प्रवेश परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में होगी। इसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट यानी तीन घंटे रखी गई है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र, तारीख और शिफ्ट से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जरूर जांच लें।
विज्ञापन
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
एनटीए ने अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क तय किया है। सामान्य, अनारक्षित, ओबीसी और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 950 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए फीस जमा कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन नहीं कर पाता है, तो उसे लेट फीस के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। इसके लिए तय आवेदन शुल्क के अलावा 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन