दिवाली 2026: अक्षय कुमार ने की पूजा; प्रियंका-सिद्धार्थ से रजनीकांत तक ने फैंस को दी शुभकामनाएं
- दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।
- आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, हर कोई इस त्योहार को अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है।
- इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने पूजा करते हुए और दोस्तों के साथ दिवाली मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'दिवाली बुहत खास है। शुभ दीपावली।'
नितेश तिवारी
नितेश तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु का आशीर्वाद आप सब पर सदा बना रहे।'
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'आपके जीवन में हमेशा रोशनी बनी रहे।'
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर ने फूलों का गुलदस्ता बनाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्यार और प्रकाश'
रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी संग मनाई दिवाली
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आखिरकार दिवाली वाली फीलिंग आ ही गई। आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती संग साझा की तस्वीरें
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी दिवाली के मौके पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को इस दिवाली की कैमरा रोल की कुछ पसंदीदा यादें बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
सारा अली खान
एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपने भाई बहनों के साथ दिवाली मनाई। रेड कलर के एथनिक ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने सभी को दिवाली की बधाई भी दी।
मृणाल ठाकुर
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'आपको और आपके पूरे परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं।'
अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फॉलोअर्स को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'आपको और आपके परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। जय श्री राम!'
करीना कपूर
करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह एक गेम खेलती हुई नजर आईं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को शुभकामना देते हुए लिखा, 'सभी को दिवाली की बधाई।'
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी दिवाली के मौके पर अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस खास त्योहार पर माफी, आभार और जीवन में शांति के महत्व पर बात की। अभिनेता ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अमिताभ ने लिखा, 'सबको दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं और आज चतुर्दशी की भी बधाई व स्नेह, आदर, शुभ मंगल की प्रार्थनाएं। ईश्वर की कृपा सदा हमारे चारों तरफ हमें घेरे रहे।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।'
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने दिवाली के दिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिवाली खुशियां बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को मनाने का त्योहार है। यह प्यारा सा त्योहार हर घर में खुशियां, अच्छी सेहत और सुख समृद्धि लेकर आए। आप सभी को और आपके परिवार को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से दीपावली की हार्दिक सुभकामनाएं।'
रजनीकांत ने घर के बाहर फैंस को दी बधाई
सुपरस्टार रजनीकांत ने दिवाली के मौके पर चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे।
#WATCH | Tamil Nadu: Superstar Rajinikanth greets his fans at his residence in Chennai on the occasion of #Diwali 🪔 https://t.co/VeiaoGmewH
— ANI (@ANI) November 8, 2026
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने दिल छू लेने वाला एक किस्सा साझा किया कि कैसे दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही एक साल की बच्ची की जान बचाने में मदद करना उनके लिए दिवाली का सबसे खास तोहफा बन गया। एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, सूद ने बताया कि 90 साल की एक दादी उनके पास आईं और अपनी पोती राधिका की जान बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बच्ची की सर्जरी सफल रही। साथ ही, उन्होंने अस्पताल, डॉक्टर और पूरी मेडिकल टीम का आभार भी जताया।
खुशी कपूर-बोनी कपूर
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ मुंबई में अपने ऑफिस में पैपराजी का अभिवादन किया है।
#WATCH | Maharashtra: Film producer Boney Kapoor and his daughter, actor Khushi Kapoor, greet the media at #Diwali celebrations. Visuals from Boney Kapoor's office in Mumbai. https://t.co/DhedBYHSYX
— ANI (@ANI) November 8, 2026
रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ तस्वीरों और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आप सभी को हमारी तरफ से दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यारों! मेरी कामना है कि आप जो भी छोटे-बड़े काम करें, उनमें आपको खुशी मिले। आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां हों और आपको खूब सारा प्यार मिले। आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी दिवाली सबसे खूबसूरत हो!'
View this post on Instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दिवाली के मौके पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया है। इस मौके पर नीतू कपूर भी नजर आईं।