{"_id":"680a3ba130a4fc56b30f87c9","slug":"superstition-became-the-cause-of-death-60-year-old-woman-beaten-to-death-umaria-news-c-1-1-noi1225-2869332-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: मंडला में हैवानियत, 60 वर्षीय महिला को छह युवकों ने घर से घसीटा और पीट-पीटकर मार डाला, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंडला में हैवानियत, 60 वर्षीय महिला को छह युवकों ने घर से घसीटा और पीट-पीटकर मार डाला, जानें वजह
मध्य प्रदेश के मंडला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को छह युवकों ने पीट-पीटकर सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उन्हें शक था कि वो जादू-टोना करती है। अपनी करतूत छिपाने के लिए उन्होंने शव 40 किमी दूर फेंक आए। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गांव के छह युवक शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और उससे बहस करने लगे। आरोपियों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए आरोपियों ने महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला।
ऐसे हुआ खुलासा
हत्या के बाद आरोपियों ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए महिला के शव को गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। जब परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तब पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। गांव में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिससे संदेह की सुई छह ग्रामीणों की ओर घूमी। पुलिस ने शक के आधार पर जब इन सभी से कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया और शव की बरामदगी भी उन्हीं की निशानदेही पर की गई। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।