MP Crime News: बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
MP Crime News: 47 साल के एक अधेड़ ने मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। दुष्कर्म नहीं कर पाने के कारण उसने बच्ची का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला। इससे उसकी आंखें फूट गईं। आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। पढ़िए, छतरपुर की रूह कंपा देने वाली वारदात...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह साल की मासूम बच्ची के साथ 47 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के विरोध के कारण आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ जो किया वह देखकर मासूम के परिवार, पुलिस और डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। दरिंदे ने पत्थर से उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। इससे उसकी दोनों आंखें फूट गईं और नाक की हड्डी भी टूट गई। इतना ही नहीं आरोपी दरिंदा बच्ची के कान तक चबा गया। उसके सीने पर गंभीर चोट के निशान थे और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जानकारी लगने पर मां मौके पर पहुंची तो बच्ची खून में लतपथ पड़ी हुई थी, गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। आइए, अब विस्तार से जानते हैं, बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की रूह कंपा देने वाली वारदात की कहानी...।
टॉफी दिलाने के लिए ले गया था आरोपी
दरअसल, दरिंदगी की यह वारदात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की है। जिले के बड़ामलहारा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली बच्ची मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसका चार साल का छोटा भाई भी वहां मौजूद था। दोनों आसपास के कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान वहां 47 साल का बालकिशन यादव उर्फ मम्मा वहां आया और बच्चों को टॉफी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। कुछ दूर दुकान से उसने बच्चों को टॉफी दिलाई और वापस आने लगा। रास्ते में बालकिशन एक अधबने घर के पास रुक गया, उसने छह साल की मासूम बच्ची को भी अपने पास रोका, और सभी बच्चों को वहां से भागा दिया। इसके बाद वह बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। ऐसा करते हुए उसे बच्ची के भाई ने देख लिया, जिसके बाद वह घर की ओर भागा।
ये भी पढ़ें: मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला
खून से लतपथ पड़ी थी मासूम बच्ची
घर पहुंचकर बच्ची के भाई ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां अधबने घर की ओर भागी, उसे देखकर आरोपी मम्मा (बालकिशन यादव) वहां से भाग गया। परिजनों के अनुसार मम्मा के हाथ खून में सने हुए थे और बच्ची गंभीर हालत में खून से लतपथ जमीन पर पड़ी थी। उसके कपड़े फटे, चेहरा कुचला हुआ था। मां बच्ची को उठाकर गांव की ओर भागी तब तक अन्य लोगों को भी जानकारी लग गई, इससे भीड़ जुट गई। मां ने घटना की जानकारी बच्ची के पिता की तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंची, पिता एंबुलेंस में गंभीर हालत में बच्ची को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन वह रास्ते में खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने बाइक पर लिफ्ट लेकर बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचा।
ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- आतंकवाद का धर्म होता है, पहलगाम हमले ने साबित किया, यह भी कहा
बच्ची को देख डॉक्टरों की कांप गई रूह
जिला अस्पताल पहुंची छह साल की बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों की भी रूह कांप गई। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी। उसके सिर और चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। जिससे उसकी आंखें फूट गईं और नाक की हड्डी भी टूट गई थी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। डॉक्टरों ने इलाज कर बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें
परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार
बच्ची की मौत के बाद अगले दिन 23 अप्रैल को उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पहले आरोपी का मकान तोड़ा जाए और केस में उसके भाइयों को भी आरोपी बनाया जाएगा। इसके बाद ही वे अंतिम संस्कार करेंगे। हालांकि, बाद में नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश व आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए। जिसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी मम्मा उर्फ बालकिशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का आदी है। उसके खिलाफ अवैध शराब परिवहन के तीन केस पहले से दर्ज हैं। छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजाई दिलाई जाएगी। उसके खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।
ये वीडियो भी देखें...
